Skip to main content

Mahua tree

विलुप्त होता महुआ का पेड़

 देश का पर्यावरण बचाना है तो हर एक व्यक्ति को पौधरोपण करना होगा। इसके लिए सरकार द्वारा भी वन विभाग कर्मियों को अपने-अपने रेंज में जिम्मेदारी सौंपी जाती है। इन्हीं में एक वृक्ष महुआ का भी होता है जिसके फल की पहचान ग्रामीण अंचलों में सूखे मेवे के रूप में की जाती है।बीते एक दशक से न तो वन विभाग कर्मियों ने इस पौधे का रोपण किया है और न ही ग्रामीण अंचल के किसानों ने। इसका नतीजा यह रहा कि दिनों दिन इन वृक्षों की संख्या कम होते चली जा रही है।विभाग के कर्मी महुआ का वृक्ष लगाना किसी अभिशाप से कम नही समझते। महुआ ऐसा वृक्ष है जो हर मायने में सबसे आगे है, वह चाहे उसकी लकड़ी हो या फल, फर्क सिर्फ इतना ही है कि महुआ का वृक्ष पांच से आठ साल के अंदर तैयार होता है, जिसकी आयु सीमा करीब चालीस से साठ साल के बीच होती है इन वर्षो के बीच महुआ का वृक्ष जहां होता है वहां के ग्रामीण सूखे मेवे के साथ-साथ हर प्रकार की बीमारियों में इसका इस्तेमाल करते हैं।


आज के लोग भले ही महुआ के बारे में कम ही जानते हैं। लेकिन, पुराने जमाने के लोग इसका इस्तेमाल अपने दैनिक जीवन में करते थे। बहुत सारी औषधीय गुणों से भरपूर महुआ का प्रयोग आयुर्वेद में बहुत सी बीमारियों से छुटकारा पाने के लिए किया जाता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें इसके पत्ते से लेकर बीज तक में औषधीय गुण पाए जाते हैं। आइय़े बताते हैं इसके कुछ विशेष फायदे, जो आपके लिए काफी लाभकारी सिद्ध हो सकते हैं।

कहां पाया जाता है महुआ

महुआ का पेड़ भारत में मुख्यत, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, उड़ीसा, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात और राजस्थान में पाया जाता है। फागुन चैत में पत्तियां झड़ जाने के बाद इसके वृक्ष पर सफेद रंग के फूल लगते हैं। स्थानीय समुदाय इस पेड़ के छाल को औषधी के रूप में और फलों को भोजन के रूप में इस्तेमाल करते हैं। आदिवासी समुदाय के पुरुष और महिलाएं उत्सव पर इसका इस्तेमाल पेय के रूप में करते हैं। महुआ ओडिशा को एक मुख्य भोजन है।

महुआ की शराब

महुआ के फूलों से शराब बनायी जाती है। इसे संस्कृत में 'माध्वी' और ग्रामीण क्षेत्रों में आजकल 'ठर्रा' कहते हैं। महुआ का शराब भारत के अनेक आदिवासी क्षेत्रों में बहुत लोकप्रिय पेय है। उदाहरण के लिए मध्य प्रदेश के झाबुआ की महुआ की शराब काफी प्रसिद्ध है। यह शराब पूरी तरह से रसायन (केमिकल) से मुक्त होती है। इसी तरह, छत्तीसगढ़ के बहुत से भागों में भी महुआ शराब बनाया जाता है जिनमें बिरेझर (राजनांदगांव) और टेमरी (दुर्ग) में प्रमुख हैं।

शराब बनाने का तरीका

महुआ का फूल जब पेड़ से पूरी तरह से पक कर गिरता है, उसके बाद इस फूल को पूरी तरह से सुखाया जाता है। इसके बाद सभी फूलों को बर्तन में पानी में मिलाकर तथा इसमें अवश्यकतनुसार विभिन्न प्रकार के पेड़ों के छाल, फूल, पत्ते आदि मिलाकर ५-६ दिन तक रखा जाता है। उसके बाद उस बर्तन को आग पर गरम किया जाता है और गरम होने पर जो भाप निकलती है उसको नली के द्वारा दूसरे बर्तन मैं एकत्रित किया जाता है। भाप ठंडी होने पर महुआ की शराब होती है।

फल


इसका फल परवल के आकार का होता है और 'कलेन्दी' कहलाता है। इसे छीलकर, उबालकर और बीज निकालकर तरकारी (सब्जी ) भी बनाई जाती है।

महुआ के बीज


फल के बीच में एक बीज होता है जिससे तेल निकलता है। वैद्यक में महुए के फूल को मधुर, शीतल, धातु-वर्धक तथा दाह, पित्त और बात का नाशक, हृदय को हितकर औऱ भारी लिखा है। इसके फल को शीतल, शुक्रजनक, धातु और बलबंधक, वात, पित्त, तृपा, दाह, श्वास, क्षयी आदि को दूर करनेवाला माना है। छाल रक्तपितनाशक और व्रणशोधक मानी जाती है। इसके तेल कफ, पित्त और दाहनाशक  है।

       महुआ के बीज स्वस्थ वसा (हैल्दी फैट) का अच्छा स्रोत हैं। इसका इस्तेमाल मक्खन बनाने के लिए किया जाता है।

स्वादिष्ट भोजन के रूप मे-

महुआ का रोटी, गुड़, गुलगुला और हलवा बनाया जाता है।

भोजन 
गुलगुला


महुआ के फायदे

आयुर्वेद में महुआ का इस्तेमाल अनेक प्रकार की बीमारियों का इलाज के लिए किया जाता है. महुआ में प्रोटीन, फाइबर और कार्बोहाइड्रेट्स जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं. जो मानव शरीर को अलग-अलग प्रकार से स्वास्थ्य लाभ प्रदान करता है जैसे-

1. डायबिटीज के लिए फायदेमंद- आयुर्वेद के अनुसार महुआ के पेड़ की छाल डायबिटीज के रोगी के लिए उपयोगी है।
2. दांत दर्द- जो लेग दांत दर्द से परेशान रहते हैं तो वो इसके छाल का इस्तेमाल करें।
3. सूजन और जलन- महुआ में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो त्वचा में होने वाले सूजन और जलन को कम करते हैं।
4. गठिया रोग- महुआ की छाल गठिया के इलाज में भी काफी कारगर साबित होता है.
5. बवासीर रोग- महुआ के फूल को घी के साथ भूनकर सेवन करने से बवासीर में आराम मिलता है।
 

महुआ का घरेलू उपयोग

शरीर के जले हुए स्थान पर इसकी जली हुई पत्तियों को घी में मिलाकर लगाने से आराम मिलता है। बीज के तेल खाने में इस्तेमाल करने से पुरुषों में बांझपन आता है। इसके फूल से कई प्रकार के व्यंजन बनाए जाते हैं। जैसे- हलवा, लड्डू, जैम, बिस्कुट, सब्जी आदि, छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के आदिवासी अधिकतर गुड़ की जगह पर महुए के पाग का इस्तेमाल करते हैं। यहां के लोग इसके साथ रोटी खाना पसंद करते हैं। महुआ की पत्तियां मवेशीयों के चारे के रूप में काम आती है।

Comments

Anupam said…
बहुत खूब मैम...🙏

फल तो मैने भी खाया है लेकिन बहुत कम मात्रा में और बहुत समय पहले|
लेकिन यह इतना फायदेमंद है ये आज पता चला मुझे|
धन्यवाद!

Popular posts from this blog

Essay on Woman Empowerment in Hindi

निबंध- महिला सशक्तिकरण अथवा नारी शक्ति को बल कैसे दें?                  नारी सशक्तिकरण से तात्पर्य 'महिलाएं अपने जीवन के निर्णय स्वयं लेने लगे' क्योंकि महिलाएं समाज के निर्माण का आधार होती है। पितृसत्तात्मक रूपी समाज उनके वंचन का जिम्मेदार है ऐसे में उन्हें सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक, राजनीतिक मजबूती प्रदान करने की आवश्यकता है।                        सिंधु सभ्यता से समाज मातृसत्तात्मक था परंतु उसके बाद विदेशियों के आगमन के पश्चात भारतीय समाज कमजोर होने लगा। सत्ता पर पितृसत्ता /विदेशी शक्तियाँ हावी होने लगी। तत्पश्चात महिलाओं का स्तर समाज में गिरता गया।                   उन्हें शिक्षा से वंचित रखा गया जिससे रूढ़िवादी परंपराओं,और मान्यताओं में बांधने में आसानी हुई। पर्दा प्रथा, सती प्रथा, बाल विवाह जैसी अनेक कुरीतियों मे फंसती चली गयी। इसके अलावा राजघराने में जन्मी दहेज प्रथा एक सामाजिक मुद्दा बन गया है। अतः लड़की का जन्म होना बोझ सा होने लगा...

Essay on Mahakumbh Mela

  मानवता की अमूल्य धरोहर है कुंभ  तीर्थयात्रियों, कल्पवासियों एवं स्नानार्थियों का संगम है कुंभ यह आस्था का सैलाब व  चुम्बकीय शक्ति है जो,  विश्व को अपनी ओर खिंचती है। कुंभ को भारतीय संस्कृति का महापर्व और विश्व का सबसे बड़ा धार्मिक मेला माना जाता है। जहाँ कोई आमंत्रण अपेक्षित नहीं होता है। फिर भी करोड़ो यात्री देश-विदेश से इस पर्व को मनाने के लिए इस पावन संगम पर एकत्र होते है।           वैश्विक पटल पर शांति और सामंजस्य का प्रतीक मानते हुए वर्ष 2017 में यूनेस्को ने कुम्भ मेले को मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की प्रतिनिधि सूची में मान्यता प्रदान की है।            कुंभ की गहराई में उतरने के लिए हमें यह समझना होगा कि -   दिल लगाना हो तो बनारस जाइएगा।  और सुकून पाना हो तो महाकुंभ आइएगा ॥            तो आइए मिलकर लगाते हैं कुम्भ रूपी मेले में डुबकी जहाँ आस्था, आध्यात्म और कहानियों में विलीन होकर सुकून का अनुभव प्राप्त करते हैं। तुम ताजमहल के आगे सेल्फी लेती  मैं प्रयागर...

डॉ. भीमराव अंबेडकर केवल जाति सुधारक थे या समाज सुधारक भी?

  कोई भी व्यक्ति अपने आसपास के वातावरण में होने वाली गतिविधियों से सीखता है तथा जीवन के अनुभव को ग्रहण करता है और उन्ही अनुभव को कायदे कानून मानते हुए जीवन के रास्ते में ऊंचाइयों तक बढ़ता है। ऊंचाइयों तक पहुंचने वाले व्यक्ति महान व्यक्तित्व के रूप में उभरकर सामने आते हैं। उन्हीं महान व्यक्तित्व में से एक शानदार व्यक्ति है डॉक्टर भीमराव बाबासाहेब रामजी आंबेडकर  परंतु    वर्तमान में इन्हें जाति विशेष का नेता मान लिया गया जबकि उससे कहीं ज्यादा उन्होंने  भारतीय महिलाओं की स्थिति सुधारने में काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई क्योंकि जातिवाद से कहीं ज्यादा महिलाओं की स्थिति दयनीय थी।   जबकि दूसरे नंबर पर जातिवाद की समस्याए है।आज भी अधिकतर महिलाएं अपने अधिकारों को नहीं जानती है इसलिए अंबेडकर जी के महत्वाकांक्षा को समझने में असमर्थ है। उन्होंने केवल जाति विशेष को दर्जा नहीं दिलाया बल्कि समाज के उन सभी वंचित वर्गों को अधिकार दिलाया जो उसके हकदार थे परंतु जिस  हर्षोल्लास के साथ अंबेडकर जयंती निम्न जाति के लोगों द्वारा मनाया जाता है उतनी जश्न के साथ  उच्च जाति तथ...