सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

प्रेम बंधन है या स्वतंत्रता ? Is love binding or liberating?

 प्रेम संसार का सबसे पवित्र बंधन है।

 पर सच बताए तो यह बंधन से मुक्त है, स्वतंत्र है।


साधारण भाषा में प्यार जिसे साहित्यिक भाषा में प्रेम शब्द से जाना जाता है। प्रेम एक एहसास है जो दिमाग से नहीं दिल से होता है। प्यार  के अनेक भावना होते है जिसमे अलग-अलग विचारों का समावेश होता है। 

एक व्यक्ति किसी वस्तु या तत्व या लक्ष्य से प्रेम कर सकता है जिसको वह सम्मान करता है। यह सिर्फ एक दूसरे के लिए चाह नहीं बल्कि एक शक्तिशाली भाव है।

डॉक्टर शुभम पाल के अनुसार,"प्यार जीवन का आधार है, जवानी का मूल कारण है। यह एक एहसासों का बंधन है जो दो प्रेमियों के बीच दांपत्य जीवन को प्रगाढ़ करने में सहायक सिद्ध होता है।"

प्रेम बिना किसी शर्त के किया जाता है। प्रेम प्राप्त करने वाले को  वो जैसा भी हो स्वीकार करना सिखाता है। भले ही उसमें कितने ही खामियां,कमियां या दोष क्यों न हो। इस प्रकार के प्रेम में सामने वाला बलिदान देता चला जाता है बिना बदले में किसी चीज के उम्मीद के।
पाउलो कोएल्हो डी सूज़ा के ऑलकेमिस्ट उपन्यास  में मारिया नामक नायिका कहती है, "अपने पूरे जीवन में मैं यह समझती रही कि प्यार किसी प्रकार की स्वेच्छा से स्वीकार की गई दासता है परंतु यह सच नहीं है, स्वतंत्रता का अस्तित्व तभी  होती है जब प्रेम की उपस्थिति हो। जो व्यक्ति खुद को पूरी तरह से दे देता है जिसे संपूर्ण स्वतंत्रता का एहसास होता है वही व्यक्ति भरपूर प्यार दे सकता है।"

भारतीय परंपरा करती है कि जब हम किसी से प्रेम करते हैं तो उनके प्रति पूरी तरह से हम अपने आप को समर्पित कर देते हैं। संपूर्ण समर्पण प्रेम की प्राथमिक मांग है। हम ईश्वर या भौतिक प्रेम के प्रति आत्मसमर्पण कर देते हैं तो  इसका मतलब होता है कि हम उसके दासता को स्वीकार कर रहे है अर्थात गुलाम बन रहे है यानि कि वह जैसा चाहा रहा है या कह रहा है  हम वैसा ही कर रहे है क्योंकि हम भी वैसा ही चाह रहे हैं और हमारा जो समर्पण है, वह पूरी तरह से आत्म समर्पण है लेकिन लेकिन मारिया  कहती है,"यह सच नहीं है। स्वतंत्रता का अस्तित्व तभी है जब प्यार की उपस्थिति हो।" अगर प्यार नहीं है तो सीधी सी बात है कि गुलामी भी नहीं है।       


  जबकि जो व्यक्ति प्रेम के पवित्र बंधन में बंध कर खुद को समर्पित कर देता है वही व्यक्ति संपूर्ण स्वतंत्रता का अनुभव कर सकता है उसके ऊपर भी स्वतंत्र प्रेम को उढ़ेलता है अर्थात स्वतंत्रता का एहसास कराता है मतलब उसको  किसी भी चीज के लिए बाध्य नहीं करता बल्कि सब कुछ उसके स्वेच्छा पर छोड़ देता है ।

जिसमे इतनी पवित्रता होती है कि एक दूसरे को सबसे पवित्र बंधन प्रेम  में बांध कर रखती है। आपने देखा कि कैसे गुलामी में स्वतंत्रता या स्वतंत्रता में गुलामी हुई इसीलिए कहते हैं प्रेम संसार का सबसे पवित्र बंधन है। पर सच बताए तो यह बंधन से मुक्त है, स्वतंत्र है।

    

टिप्पणियाँ

Unknown ने कहा…
प्रेम स्वतंत्र है

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Essay on Mahakumbh Mela

  मानवता की अमूल्य धरोहर है कुंभ  तीर्थयात्रियों, कल्पवासियों एवं स्नानार्थियों का संगम है कुंभ यह आस्था का सैलाब व  चुम्बकीय शक्ति है जो,  विश्व को अपनी ओर खिंचती है। कुंभ को भारतीय संस्कृति का महापर्व और विश्व का सबसे बड़ा धार्मिक मेला माना जाता है। जहाँ कोई आमंत्रण अपेक्षित नहीं होता है। फिर भी करोड़ो यात्री देश-विदेश से इस पर्व को मनाने के लिए इस पावन संगम पर एकत्र होते है।           वैश्विक पटल पर शांति और सामंजस्य का प्रतीक मानते हुए वर्ष 2017 में यूनेस्को ने कुम्भ मेले को मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की प्रतिनिधि सूची में मान्यता प्रदान की है।            कुंभ की गहराई में उतरने के लिए हमें यह समझना होगा कि -   दिल लगाना हो तो बनारस जाइएगा।  और सुकून पाना हो तो महाकुंभ आइएगा ॥            तो आइए मिलकर लगाते हैं कुम्भ रूपी मेले में डुबकी जहाँ आस्था, आध्यात्म और कहानियों में विलीन होकर सुकून का अनुभव प्राप्त करते हैं। तुम ताजमहल के आगे सेल्फी लेती  मैं प्रयागर...

Essay on Woman Empowerment in Hindi

निबंध- महिला सशक्तिकरण अथवा नारी शक्ति को बल कैसे दें?                  नारी सशक्तिकरण से तात्पर्य 'महिलाएं अपने जीवन के निर्णय स्वयं लेने लगे' क्योंकि महिलाएं समाज के निर्माण का आधार होती है। पितृसत्तात्मक रूपी समाज उनके वंचन का जिम्मेदार है ऐसे में उन्हें सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक, राजनीतिक मजबूती प्रदान करने की आवश्यकता है।                        सिंधु सभ्यता से समाज मातृसत्तात्मक था परंतु उसके बाद विदेशियों के आगमन के पश्चात भारतीय समाज कमजोर होने लगा। सत्ता पर पितृसत्ता /विदेशी शक्तियाँ हावी होने लगी। तत्पश्चात महिलाओं का स्तर समाज में गिरता गया।                   उन्हें शिक्षा से वंचित रखा गया जिससे रूढ़िवादी परंपराओं,और मान्यताओं में बांधने में आसानी हुई। पर्दा प्रथा, सती प्रथा, बाल विवाह जैसी अनेक कुरीतियों मे फंसती चली गयी। इसके अलावा राजघराने में जन्मी दहेज प्रथा एक सामाजिक मुद्दा बन गया है। अतः लड़की का जन्म होना बोझ सा होने लगा...

डॉ. भीमराव अंबेडकर केवल जाति सुधारक थे या समाज सुधारक भी?

  कोई भी व्यक्ति अपने आसपास के वातावरण में होने वाली गतिविधियों से सीखता है तथा जीवन के अनुभव को ग्रहण करता है और उन्ही अनुभव को कायदे कानून मानते हुए जीवन के रास्ते में ऊंचाइयों तक बढ़ता है। ऊंचाइयों तक पहुंचने वाले व्यक्ति महान व्यक्तित्व के रूप में उभरकर सामने आते हैं। उन्हीं महान व्यक्तित्व में से एक शानदार व्यक्ति है डॉक्टर भीमराव बाबासाहेब रामजी आंबेडकर  परंतु    वर्तमान में इन्हें जाति विशेष का नेता मान लिया गया जबकि उससे कहीं ज्यादा उन्होंने  भारतीय महिलाओं की स्थिति सुधारने में काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई क्योंकि जातिवाद से कहीं ज्यादा महिलाओं की स्थिति दयनीय थी।   जबकि दूसरे नंबर पर जातिवाद की समस्याए है।आज भी अधिकतर महिलाएं अपने अधिकारों को नहीं जानती है इसलिए अंबेडकर जी के महत्वाकांक्षा को समझने में असमर्थ है। उन्होंने केवल जाति विशेष को दर्जा नहीं दिलाया बल्कि समाज के उन सभी वंचित वर्गों को अधिकार दिलाया जो उसके हकदार थे परंतु जिस  हर्षोल्लास के साथ अंबेडकर जयंती निम्न जाति के लोगों द्वारा मनाया जाता है उतनी जश्न के साथ  उच्च जाति तथ...